Showing posts with label मिट्ठी. Show all posts
Showing posts with label मिट्ठी. Show all posts

Tuesday, January 30, 2024

ख़ुशनसीब बाबा -सतीश सक्सेना

जर्मनी में जन्मी चार वर्षीय मीरा , अपने एक हाथ पर मेहंदी से अपना नाम लिखवाते हुए अपनी बुआ से कह रही थी कि  बुई , मेरे दूसरे हाथ पर बाबा का नाम लिख देना सतीश सक्सेना !

शायद यह दुनियाँ की पहली लड़की होगी जो अपने बाबा का नाम अपने हाथ पर लिखवाना चाहती है , बाबा के प्रति मासूम प्यार का इससे अच्छा इज़हार और क्या होगा ? 

इसके जन्म पर मैंने लिखा था 

नन्हें क़दमों की आहट से, दर्द न जाने कहाँ गए ,

नानी ,दादी ,बुआ बजायें ढोल , मंगलाचार के !

Thursday, April 4, 2019

मिट्ठी का स्वागत है अपने घर में , ढेरों प्यार से -सतीश सक्सेना

अंततः इंतज़ार समाप्त हुआ , विधि, गौरव की पुत्री मिट्ठी ने, आज (3April) म्युनिक, जर्मनी में जन्म लिया और मुझे बाबा कहने वाली इस संसार में आ गयी !

मिट्ठी का स्वागत है अपने घर में , ढेरों प्यार से !
गुलमोहर ने भी बरसाए लाखों फूल गुलाल के !

नन्हें क़दमों की आहट से,दर्द न जाने कहाँ गए
नानी ,दादी ,बुआ बजायें ढोल , मंगलाचार के !
Related Posts Plugin for Blogger,