Showing posts with label फिरदौस खान. Show all posts
Showing posts with label फिरदौस खान. Show all posts

Friday, November 1, 2013

क्या आप फिरदौस खान को जानते हैं - सतीश सक्सेना

यह फिरदौस खान हैं , भारत की लाड़ली बेटी ! ईश्वर उनकी सी हिम्मत, देश की हर लड़की को दे , दीपावली मुबारक हो Firdaus Khan !
अपनी ही तस्वीर पर बिंदी लगाने के ऐतराज़ पर उनका जवाब और कुछ अन्य कमेंट पढ़ें . .

" हमें बिंदी बहुत पसंद है... आप भी सभी मज़हबों को अपनाकर देखिए... यक़ीनन आपको बहुत अच्छा लगेगा... हम किसी विशेष मज़हब को नहीं मानते... हमारे लिए सभी मज़हब बराबर हैं... हमें जितना सुकून किसी मज़ार पर चिराग़ रौशन करके और अगरबत्तियां जलाकर मिलता है, उतना ही सुकून गिरजाघर में मोमबत्ती जलाकर और मंदिर में देवता को फूल चढ़ाकर मिलता है... "

"हम मन से ईसाई, संस्कृति से हिंदू और जन्म से मुसलमान हैं... ऐसा कहा जा सकता है..."

"समझ में नहीं आता... ’जिन लोगों’ को हिंदुओं और हिंदू संस्कृति से इतनी परेशानी है , तो वे हिंदुस्तान छोड़कर चले क्यों नहीं जाते... "

" कट्टरपंथी सिर्फ़ मौत की बात करते हैं... इसलिए दुनिया भर में मौत ही बांट रहे हैं... ये लोग ’जिओ और जीने दो’ में यक़ीन नहीं करते... इसलिए इनसे ऐसी उम्मीद करना ही बेकार है..."

फिरदौस खान की बहादुरी को सलाम !!
Related Posts Plugin for Blogger,