हर मोड़ पर खोये हुए ईमान मिलेंगे ! चेहरा लगाए संत का शैतान मिलेंगे !
शुरुआत में ऐसे बड़े भुगतान मिलेंगे
धनवानों के भेजे हुए तूफ़ान मिलेंगे !
नाले में आ गये हो ज़रा देखभाल के
चारो ही ओर, खूंख्वार श्वान मिलेंगे !
बेईमान लालची ही, तुम्हें लोग कहेंगे
सारे पढ़े लिखों से,यह प्रमाण मिलेंगे !
धनवान,मीडिया दलाल साथ साथ हैं,
चोरों के शहर में बड़े,अपमान मिलेंगे !

















