कल ज्योतिपर्व प्रकाशन के डिज़ाईनर अबनीश ने मेरे गीत पर काम करते करते , मुझे बताया कि उन्हें गीतों का गहरा शौक है ,एक बार पिता के कहने पर उन्होंने चार लाइने लिख कर एक मंच पर सुनाई थी , पहली लाइन "शीर्षक " सुनकर, अवनीश के अनुरोध पर यह रचना की गयी , आओ बच्चो मिलकर के इक कसम उठानी है " पर लिखी इस रचना को महसूस करें !
एक रंग है सबके अन्दर
एक सा भोजन पायें !
एक पिता है सबके अंदर
तब क्यों नज़र झुकाएं !
फिर क्यों ऊँच नीच
समझाती,राम कहानी है !
समझाती,राम कहानी है !
आदि ग्रन्थ बदले स्वारथबस , यही कहानी है !
कमजोरों को प्यार करेंगे
साथ बैठकर बात करेंगे
कष्ट दूसरों का समझेंगे !
एक साथ खाना खायेंगे !
और आक्रमणकारी को
इक सीख सिखानी है
इक सीख सिखानी है
आओ बच्चो मिलकर के, इक कसम उठानी है !
अपनी माँ की इज्ज़त जैसी
महिलाओं की इज्ज़त होगी
जैसी अपनी बहिन सुरक्षित
और सभी की करनी होगी !
प्रथम सुरक्षा उनकी ,
जिनकी भीत पुरानी है !
जिनकी भीत पुरानी है !
आओ बच्चों मिलकर के ,एक प्रीत जगानी है !
थके चरण कमजोर पड़े हैं !
हम बच्चों के लिए चले हैं ,
हाथ थक गए मेहनत करते
हमको मंजिल पर पंहुचाते
कसम तुम्हे इन छालों की,
बस आस जगानी है !
बस आस जगानी है !
नेह दिया, मृदु बाती से , एक ज्योति जगानी है !


























