हैं , गैर के लिए !
साँसे हैं, कितनी पास
हमें खुद , पता नहीं ?
जीवन में कई मोड़ ,
बड़े खतरनाक है !
रास्ता कहाँ जायेगा, किसी को पता नहीं !
आँखों में बाँध पट्टियां
गाड़ी चला रहे !
टकरायेंगे , कहाँ पर ?
हमें खुद पता नहीं !
जब तक जियेंगे,
हम भी, जलाये रहें दिया !
कब आसमान रो पड़े , हमको पता नहीं !
चोटों को भुलाकर तेरे
बड़े खतरनाक है !
रास्ता कहाँ जायेगा, किसी को पता नहीं !
आँखों में बाँध पट्टियां
गाड़ी चला रहे !
टकरायेंगे , कहाँ पर ?
हमें खुद पता नहीं !
जब तक जियेंगे,
हम भी, जलाये रहें दिया !
कब आसमान रो पड़े , हमको पता नहीं !
चोटों को भुलाकर तेरे
हम , साथ चल दिए !
इस बार क्या करोगे ?
तुम्हें भी , पता नहीं !
इक जिंदगी काफी नहीं ,
जो आग बुझ सके !
जो आग बुझ सके !
सौ बार जनम लेंगे ? यह हमको, पता नहीं !
ताकत अभी बाकी है
इस बांके शरीर में !
कितने ही घाव लग
चुके,हमको पता नहीं !
मासूमियत पर लोग
तरस खा रहे , यहाँ
चुके,हमको पता नहीं !
मासूमियत पर लोग
तरस खा रहे , यहाँ
कैसे चला था तीर ? तुम्हे ही पता नहीं !
लोगों का क्या है रस्म
निभाकर निकल पड़े !
मौत आएगी मिलन
को,हमें ही पता नहीं !
कब जायेंगे घर छोड़ कर,
सोंचा नहीं सनम ,
सोंचा नहीं सनम ,
मरने का समय तय है, पर हमको पता नहीं !




















