ऐसा करें कि हाथ पकड़ना सीखें बच्चे दुनिया में !
रामू चाचा ,रहमत काका, दोनों सच्चे दुनिया में !
क्यों भड़काते हैं बच्चों को, इनको तो जी लेने दें !
आसानी से क्यों होते हैं, मौत के चर्चे दुनिया में !
मंदिर मस्जिद की दीवारों को,साधारण रहने दें !
अंत समय में,क्यों करते हो,ऐसे खर्चे दुनिया में !
चोर डाकुओं के गिरोह से , गांव सुरक्षित रहने दें
सुना है,बन्दर बाँट रहे हैं,जीत के पर्चे ,दुनिया में !
ज़हरी बातें, नहीं सिखाएं, इन्हें प्यार से जीने दें !

हमें पता है,स्वर्ग के दावे,कितने कच्चे दुनिया में !