
सोचा था कि आज की पोस्ट कुछ अलग हट कर हो , अचानक ध्यान 2 वर्षीया रिनी की ओर चला गया, जो अपने आप में सारे घर का ध्यान आकर्षित किये रहती है , अपने बारे में उसका कहना है कि "रिनी ब्यूटीफुल हैं" और सारा घर और उसे जानने वाले यह मानने पर मजबूर भी हैं कि रिनी ब्यूटीफुल हैं ! आशा है आप लोग भी इस मासूम सुन्दरता को पसंद करेंगे !
दो वर्षीया इस बच्ची को अपना ही अंदाज़ है , और साडी पहन कर चलने और बात करने का अंदाज़ देख कर श्रष्टि रचयिता के प्रति अनायास ही धन्यवाद देने का दिल करता है !
इन्ही का एक अन्य फोटो मेरे डेस्क टॉप पर लगा है , जिसकी निष्छल मुस्कान देखकर सारे दिन की थकान गायब हो जाती है ! काश हम बड़े लोग भी ऐसी मुस्कान लोगों को दे सकें !
