कैसी पट्टी , बाँध रखी है !
इन लोगों ने जाने कब से ,
मन में रंजिश पाल रखी है !
इस होली पर क्यों न सुलगते,
दिल के ये अंगार बुझा दें !
मुट्ठी भर कुछ रंग,फागुन में, अपने घर में भी, बिखरा दें !
मानव जीवन पाकर कैसे ,
खनक चूड़ियों की सुनते ही
शंख ध्वनि से, लगन हटायी !
अपनों की वाणी सुनने की,
क्यों न आज से चाह जगा लें !
इस होली पर माँ पापा की ,चरण धूल को शीश लगा लें !
बरसों मन में गुस्सा बोई
ईर्ष्या ने ,फैलाये बाजू ,
रोते गाते,हम लोगों ने
घर बबूल के वृक्ष उगाये
इस होली पर क्यों न साथियों,
आओ रंग गुलाल लगा लें ?
भूलें उन कडवी बातों को, आओ अब घर द्वार सजा लें !!
कितना दर्द दिया अपनों को
जिनसे हमने चलना सीखा !
कितनी चोट लगाई उनको
जिनसे हमने,हँसना सीखा !
स्नेहिल आँखों के आंसू ,
कभी नहीं जग को दिख पायें !
इस होली पर,घर में आकर,कुछ गुलाब के फूल चढ़ा लें !
जब से घर से दूर गए हो ,
ढोल नगाड़े , बेसुर लगते !
बिन प्यारों के,मीठी गुझिया,
उड़ते रंग, सब फीके लगते !
मुट्ठी भर गुलाल फागुन में,
फीके चेहरों को महका दें !
सबके संग ठहाका लेकर,अपने घर को स्वर्ग बना लें !






















