ब्लाग जगत में जिन उस्तादों को पसंद करता रहा हूँ वे धीरे धीरे अपने असली रंग में दिखने लगे हैं और मुझे अपनी नादान समझवश ,पहचानने में बहुत समय लगा ! मगर एक डॉ अमर कुमार जरूर ऐसे रहे जो अपने आपको नहीं बदल पाए ! तीखे और चुभने वाले कमेन्ट के लिए मशहूर अमर दादा कहीं नहीं बिक पाए ..... किसी गैंग में भी शामिल नहीं हो पाए ! सो यह जबरदस्त शख्शियत इस ब्लाग जगत में कम आकलन का शिकार सी रही है ,आज का यह लेख उन्ही को समर्पित कर रहा हूँ !
कल उनका जन्म दिन था और मुझे पाबला जी द ग्रेट की बदौलत आज ही पता चला !कल ब्लाग जगत के एक निठल्ले तरुण ने दुसरे निठल्ले पर एक बड़ी प्यारी पोस्ट लिखी बदकिस्मती से यह बेहतरीन पोस्ट लोगों की निगाह में नहीं आ पायी अतः सोचा कि अमर दादा के लिए कुछ लिख कर अपने बेकार लेखों की श्रंखला में कुछ अच्छा भी लिख सकूं !
मैं एक नासमझ ब्लागर के नाते, इस बेहतरीन निष्पक्ष ब्लागर को आज तक समझ नहीं पाया , हर जगह और हर महत्वपूर्ण विषय पर आपको यह मिल जाते हैं अपनी विशिष्ट शैली में साफ़ साफ़ बोलते हुए ! शायद ब्लाग जगत के सबसे अच्छे जानकारों में से एक डॉ अमर कुमार को आम ब्लागर समझने में बहुत समय लगाएगा ! मगर निस्संदेह वे उन सर्वश्रेष्ठ ईमानदार लोगों में से एक हैं जिन्हें ब्लाग जगत की सबसे अधिक समझ है !
कभी उलझे अमर ,
कभी दादा अमर,
कभी जल्दवाज अमर,
कभी गुस्सैल अमर,
कभी महीनों गायब रहने वाले लडाका अमर, और कभी रख्शंदा जैसी प्यारी लड़की को दुलारते हुए अमर कुमार, पूरे ब्लाग जगत में अलग खड़े नज़र आते हैं ! मगर मैं इन्हें डरते हुए पसंद करता हूँ जो मस्त जवानों की ऐसी तैसी करने की सम्पूर्ण क्षमता रखते हैं और खुद मस्त रहते हैं !
लिंक्डइन प्रोफाइल में अनके प्रति मेरे कमेंट्स आपके लिए नज़र करता हूँ....
"Dr Amar Kumar, a Graduate in Medicine, is not only one of the most honest,empathetic in nature and a fearless writer of hindi language, but also having dynamic command over vast social subjects and heritage of Indian society and culture, he has the caliber to fight against injustice. Besides managing and practicing own nursing home successfully he is also able to devote time to serve his own national language with great zeal"
कहीं इन्हें हमारी नज़र न लग जाए ....
खुदा महफूज़ रखे हर बला से हर बला से
मगर मैं इनकी तारीफ़ क्यों कर रहा हूँ इससे तो ब्लागर इन्हें मेरा गुरु मान लेंगे :-( .....
ऐसा करते हैं यह लेख किसी अनाम का मान लें तो अच्छा होगा ! अपने नाम से तारीफ़ करना ठीक नहीं कहीं अमर कुमार से कल को लड़ाई हो गयी तो इन्हें गरिया भी न पाऊंगा !





















