श्रद्धा, निष्ठा, सत्य, प्रतिष्ठा, का सम्मान सजाये रखना !तुम पर गीत लिखे हैं मैंने, इनकी लाज बचाये रखना !
चंचल मन काबू कर पाना इतना भी आसान नहीं पर
निष्ठा पूजा याद रहे तो , कुछ विश्वास जगाये रखना !
वेद ऋचाएँ सुनते सुनते, बे मतलब का तर्क न करना !
आशय भले समझ न आये तो भी भ्रान्ति बनाये रखना !
जैसी भी हम किस्मत लाये , ये जीवन बेकार गया, पर
पति पत्नी की सुन्दर जोड़ी का आभास दिलाये रखना !
थके हुए नाविक अब तो नींद से बोझिल होती पलकें,
नज़र दूर से ही आ जाओ , इतने दीप जलाये रखना !
थके हुए नाविक अब तो नींद से बोझिल होती पलकें,
नज़र दूर से ही आ जाओ , इतने दीप जलाये रखना !