बीसवीं सदी में पले बड़ेओ धर्म के ठेकेदारों तुम
मन्दिर के द्वारे खड़े हुए ,
उन मासूमों की बात सुनो
बचपन से, इनको गाली दे , क्या बीज डालते हो भारी !
इन फूलों को अपमानित कर, क्यों लोग मनाते दीवाली ?
माँ की दवा,को चोरी करते,बच्चे की वेदना लिखूंगा !
बीसवीं सदी में पले बड़े
कुछ दिनों से अपनी समझ के प्रति मोह भंग हुआ है, जिन लोगों को बेहतरीन मानता रहा हूँ वे अपनी असलियत बता गए ! अब तो अपनी समझ पर ही तरस आने लगा है ! अपनी उम्र के घिसे हुए लोगों से शिकायत नहीं है , कष्ट नयी कोंपलों से है जिनपर इस विश्व में, अपनी खूबसूरती और अस्तित्व का अहसास कराते हुए, एक नयी शक्ति का संचार करने का दायित्व है !
भारतीय नाम की गरिमा समस्त विश्व में बिखेरते यह शक्तिपुंज, वाकई आदर योग्य है ! इनकी इच्छा शक्ति और ज्ञान पर आज विश्व नतमस्तक है और इनकी अगुआई में आज हमारा देश, विश्व में धन के साथ साथ सम्मान भी अर्जित कर रहा है ! आज ब्लाग जगत में ऐसे कई युवा कार्यरत हैं जो देश और विदेश में अपने कार्य क्षेत्र के सिद्धहस्त विद्वान् हैं ! हिंदी ब्लाग जगत में, इनके क्षेत्र ( वैज्ञानिक तकनीक ) से हट कर ,अपना नाम कमाने की इच्छा में, विभिन्न विषयों और समाज पर लिखते लच्छेदार और घाघ लेख पढ़कर, यह सीधे साधे प्रतिभाशाली युवा आसानी से भ्रमित और मोहित किये जा सकते हैं !इन युवाओं से अपना गुणगान करवा लेना, हम जैसे घाघों के लिए यह बहुत आसान है !और यह फायदा इन दिनों खूब उठाया जा रहा है !
इन मासूम युवा विद्वानों को, अपने दुश्मनों के खिलाफ प्रेरित करना बड़ा आसान है , केवल अपना रंजिश या ईर्ष्या से दुखता दिल दिखाने की जरूरत भर है , ये युवा लेख़क स्वाभाविक जोश में ,किसी भी ईमानदार को चोर, देशभक्त को गद्दार, विद्वान को मूर्ख और चरित्रवान को लम्पट लिख देने में देर नहीं लगायेंगे ! मगर मेरा विश्वास है कि देर सवेर ऐसे भ्रमित करते ,विद्वानों की औकात इन नवजवानों को पता चल जायेगी यह और बात है कि तब तक नुकसान हो चुका होगा !
बेहद कीमती आधुनिकतम फाइटर विमानों से लैस, भारतीय वायुसेना ,अमेरिका ,रूस और चीन के बाद चौथे नंबर की मारक शक्ति रखती है ! भारतीय वायु सेना के आधुनिकतम विमान , परमाणु हथियार और मिसाइल ले जाने की क्षमता रखते हैं और विश्व की किसी भी हमले को निष्प्रभावी बनाने में सक्षम हैं !
याद कीजिये, ५ साल पहले दिल्ली में ट्रेफिक व्यवस्था की क्या स्थिति थी ? अभी हाल में मैंने अपनी यूरोप यात्रा के दौरान जिन रेलों में और मेट्रो में सफ़र किया था मेरा दावा है कि दिल्ली मेट्रो उन सबमें बेहतरीन है और वाकई ऐसी दाग रहित सफाई, हमारे रहनसहन के साथ, आश्चर्य की ही बात थी मगर मैंने आज तक भारतीय मीडिया को मेट्रो के आधुनिकतम कुशल कार्य की तारीफ़ करते नहीं सुना ! हर ३ मिनट के अंतराल पर विश्व के सबसे अच्छी वातानुकूलित तथा प्रदूषणरहित गाड़ियों को दिल्ली में चलते देखना, निस्संदेह बेहद सुखद था ! आटोमेटिक डोर, सीढियाँ , और सिक्यूरिटी को देख, हमें अपने महान देश का गौरव शाली नागरिक होने का बोध क्यों नहीं हुआ ? मेट्रो के आने से पहले कोई सोच भी नहीं पाता था कि चांदनी चौक और चावडी बाज़ार में भी ट्रेन से जाया जा सकता है ! दिल्ली की बनी घनी आबादी और खड़े पुराने भवनों के नीचे से सुरंग बना कर, केवल ८ वर्षों में लगभग २०० किलोमीटर स्टेट आफ आर्ट दिल्ली मेट्रो को चलाना कोई मज़ाक नहीं था ! मगर चौबीस घंटों काम करने का फल मेट्रो इंजीनियरों को , एक मेट्रो गर्डर गिरने पर, गालियों के रूप में दिया गया ! इतने विशाल निर्माण कार्य पर शायद ही किसी पुरस्कार की घोषणा हुई होगी ! यह स्थिति बेहद अफ़सोस जनक है ...
सरकार द्वारा सुरक्षित घोषित इस फासिल पार्क में, जहाँ तहां पत्थर बन चुके, लकड़ी के तने बिखरे पड़े हैं ! पथरीले पहाड़ पर २५ तने नज़र आते हैं इनमें से १० पेंड के तने बहुत अच्छी तरह से स्पष्ट दीखते हैं ! सबसे बड़ा तना 13मीटर लम्बा और डेढ़ मीटर चौड़ाई में है !इन विशाल पेंड़ों की उपस्थित यह बताती है कि कभी यहाँ की जलवायु घने जंगल के लिए अनुकूल रही होगी और समय के साथ, यह गिरे हुए पेंड, मिटटी में दबते चले गए और लाखों वर्षों से जमीनी दवाब और गर्मी के कारण पत्थर में बदल गए ! बाद में पानी के कटाव और मिटटी के क्षरण के साथ प्रकृति की यह दुर्लभ रचना जमीन के ऊपर आ गयी ! आज सैकड़ों वर्ष पुराने समुद्री शैल ,सीप,शंख इत्यादि के साथ पत्थर बने यह पेंड, रेगिस्तान में करोड़ों साल पहले समुद्र की उपस्थिति को, सबूत के साथ बयान करते हैं !
चटक मटकती फिरें भाभियाँ
![]() |
| madhurima,bhasker-2-12-15 |