थक गया था बहुत
आंख बोझल सी थी
किसकी थपकी मिली
और कहाँ सो गया !
एक अस्पष्ट चेहरा
दिखा था मुझे !
पर समझ न सका सब, अधूरा अधूरा !
आज सोया,
हजारों बरस बाद मैं ,
आंख बोझल सी थी
स्वेद पोंछे, किसी
हाथ ने, प्यार से !
हाथ ने, प्यार से !
फिर भी लगता रहा कुछ, अधूरा अधूरा !
कुछ पता ही नहीं,
कौन सी गोद थी ,कुछ पता ही नहीं,
किसकी थपकी मिली
और कहाँ सो गया !
एक अस्पष्ट चेहरा
दिखा था मुझे !
पर समझ न सका सब, अधूरा अधूरा !
आज सोया,
हजारों बरस बाद मैं ,
जाने कब से सहारा,
मिला ही नहीं ,
मिला ही नहीं ,
रंग गीले अभी,
विघ्न डालो नहीं ,
विघ्न डालो नहीं ,
है अभी चित्र मेरा, अधूरा अधूरा !
स्वप्न आये नहीं थे,
युगों से मुझे !
क्या पता ,आज
राधा मिले नींद में
स्वप्न आये नहीं थे,
युगों से मुझे !
आज सोया हूँ मुझको
जगाना नहीं !क्या पता ,आज
राधा मिले नींद में
है अभी स्वप्न मेरा, अधूरा अधूरा !
इक मुसाफिर थका है ,
इक मुसाफिर थका है ,
यहाँ दोस्तों !
जल मिला ही नहीं
इस बियाबान में !
क्या पता कोई
भूले से, आकर मेरा
भूले से, आकर मेरा
कर दे पूरा सफ़र जो, अधूरा अधूरा !


























