बरसों पूर्व लिखा गया यह एक लयबद्ध प्रेमपत्र, युवाओं को समर्पित है !प्रथम प्यार का प्रथम पत्र
है, भेज रहा मृगनयनी को !
उमड़ रहे जो भाव, ह्रदय में
अर्पित, प्रणय संगिनी को !
इस आशा के साथ कि
समझें तड़प हमारे प्यार की !
प्रेयसि पहली बार लिख रहा, चिट्ठी तुमको प्यार की !
अक्षर बन के जनम लिया
है मेरे दिल के,भावों ने !
दबे हुए, जो बरसों से थे
लिखा उन्हीं अंगारों ने !
शब्द नहीं लिखे हैं इसमें ,
भाषा ह्रदयोदगार की !
झुकी नज़र को इक पन्ने पर, भेंट हमारे प्यार की !
तुम्हे दृष्टि भर जिस दिन
देखा था सतरंगी रंगों में,
भूल गया मैं , रंग पुराने
भरे हुए थे , यादों में !
उसी समय से,पढनी सीखी ,
गीता अपने, प्यार की !
प्रियतम पहली बार गा रहा, मधुर रागिनी प्यार की !
मुझे याद वे शब्द तुम्हारे
ह्रदय पटल पर लिखे हुए
दुनिया वालों की नज़रों से
कब के दिल में छिपे हुए
निज मन की बतलाऊं कैसे
बाते हैं , अहसास की !
न जाने क्यों आज उठ रही, तड़प हमारे प्यार की !
अगला भाग पढ़ने के लिए प्रणय निवेदन - II पर क्लिक करें !











