यह दर्द उठा क्यों दिल में है
या याद किसी की आई है
लगता है कोई चुपके से
दस्तक दे रहा, चेतना की
वे भूले दिन बिसरी यादें ,
लगता है कोई चुपके से
दस्तक दे रहा, चेतना की
वे भूले दिन बिसरी यादें ,
क्यों मुझे चुभें शूलों जैसी
लगता कोई अपराध मुझे , है याद दिलाये करमों की
रजनीगंधा की सुन्दरता,
फूलों की गंध उठे जैसे
उन भूली बिसरी यादों से ,
ये गीत सजे, अरमानों के
मैं कभी सोचता क्यों मुझको,
लगता कोई अपराध मुझे , है याद दिलाये करमों की
रजनीगंधा की सुन्दरता,
फूलों की गंध उठे जैसे
उन भूली बिसरी यादों से ,
ये गीत सजे, अरमानों के
मैं कभी सोचता क्यों मुझको,
ही शांति नहीं है, जीवन में
यह क्यों उठती अतृप्त भूख, सूनापन सा इस जीवन में
लगता है जैसे इंगित कर
है मुझको याद करे कोई
लगता कोई हर समय मेरी
भूलों पर रोता है , जैसे ,
वे कोई भरी भरी आँखें ,
यह क्यों उठती अतृप्त भूख, सूनापन सा इस जीवन में
लगता है जैसे इंगित कर
है मुझको याद करे कोई
लगता कोई हर समय मेरी
भूलों पर रोता है , जैसे ,
वे कोई भरी भरी आँखें ,
यादों से जुड़ी हुईं ऐसे !
दिल में कोई भी दर्द उठे, सम्मुख जीवित होती आँखें !
दिल में कोई भी दर्द उठे, सम्मुख जीवित होती आँखें !



















